अलसी के बीज किसे नहीं खाने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:21

ऐसे लोग भूलकर भी न करें अलसी का सेवन, फायदे की जगह सेहत को हो सकता है नुकसान

अलसी के फायदे तो आप जानते ही होंगे। इसे एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। अपने आहार में इसे शामिल कर आप पर्याप्त मात्रा में पोषण पा सकते हैं। इसकी खासियत ये है कि शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए हर उम्र का व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है। कई बीमारियों में अलसी 'रामबाण औषधि' की तरह काम करती है। इसके औषधीय गुणों को इंसानों के लिए अमृत समान बताया गया है। यह शाकाहारी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब ये तो हो गए फायदे, लेकिन क्या आप अलसी के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? आइए जानते हैं कि किन लोगों को अलसी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए... 

गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाएं 

गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाओं को अलसी के बीज या अलसी के तेल का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 


खून पतला करने की दवाई लेने वाले लोग 

खून को पतला करने की दवाई का सेवन करने वाले लोगों को अलसी के बीज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करनी चाहिए, क्योंकि यह रक्तस्राव के खतरे को बढ़ा सकता है। इसके अलावा प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथि) कैंसर से पीड़ित और संवेदनशील स्थितियों वाले लोगों को भी अलसी का सेवन डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करनी चाहिए। 


अलसी का सेवन करने वाले ये सावधानी बरतें 

अलसी के बीज में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए इसका सेवन करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना जरूरी होता है, नहीं तो यह आंतों और पैरों पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। अधिक मात्रा में अलसी के बीज का सेवन आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है। 


अधिक मात्रा में न करें अलसी का सेवन 

अलसी के बीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जिक रिएक्शन का खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा, चूंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में अधिक फाइबर का सेवन दस्त का कारण भी बन सकता है। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info